सिद्धारमैया का ऐलान, वायनाड में पीड़ितों के लिए 100 घर का करवाएंगे निर्माण

By अंकित सिंह | Aug 03, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार भूस्खलन प्रभावित वायनाड के पीड़ितों के लिए 100 घर बनाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पर सिद्धारमैया ने कहा कि वायनाड में दुखद भूस्खलन के आलोक में, कर्नाटक केरल के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम पिनाराई विजयन को हमारे समर्थन का आश्वासन दिया है और घोषणा की है कि कर्नाटक पीड़ितों के लिए 100 घर बनाएगा। हम सब मिलकर आशा का पुनर्निर्माण और पुनर्स्थापन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Wayanad Landslide: बारिश का अब भी अलर्ट, 300 लोग हुए लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके चूरलमाला का दौरा किया था। वाड्रा ने भी कर्नाटक के इस कदम के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि करुणा और मानवता के इस भाव के लिए सिद्धारमैया जी और कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 30 जुलाई को शुरू हुआ खोज और बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 206 लोग अब भी लापता हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान शनिवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। मलबे में अभी भी फंसे लोगों की तलाश के लिए 1,300 से अधिक बचावकर्मियों, भारी मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Odisha में BJD को बड़ा झटका, Naveen Patnaik के करीबी MP देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

Chand Mera Dil Movie Review: शानदार संगीत और उम्दा कोशिश के बावजूद कमजोर लेखन की भेंट चढ़ी अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म

Russia ने यूक्रेन वॉर में जबरन फौजी बनाया, 49 भारतीयों की मौत

Sunil Dutt Death Anniversary: रेडियो की आवाज से कैसे बने Bollywood के Superstar, जानें सफर