सिद्धारमैया ने अमित शाह से पूछा, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए केंद्रीय धन पर्याप्त है या नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

बेंगलुरु। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के बीच कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को उनसे जानना चाहा कि अपनी ‘विभाजनकारी राजनीति’ को लोगों के गले में उतारने से पहले यह आकलन करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्यों नहीं गए कि केंद्र द्वारा प्रदत्त धन पर्याप्त है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी हैं भारतीय संस्कृति और पंरपरा के ध्वजवाहक: अमित शाह

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘श्री अमित शाह, बीएसवाई भाजपा ने बाढ़ से 35000 करोड़ रूपये का नुकसान होने का दावा किया था लेकिन आपकी सहायता केवल 1870 करोड़ रूपये की रही।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आप बाकी राशि कब देने की योजना बना रहे हैं। सीएए, एनपीआर और एनआरसी के क्रियान्वयन के बाद क्या कोई धन बचेगा।’’ शाह सीएए पर भाजपा के राष्ट्रीय जनजागरण अभियान के तहत कर्नाटक आये हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता