Siddaramaiah ने स्टिंग विवाद की जानकारी Congress आलाकमान को दी, राहुल गांधी से मुलाकात की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े मुद्दे को कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में ला दिया है और एक नवंबर को नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलना चाहेंगे। सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गांधी के साथ मुलाकात कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है, लेकिन एक नवंबर को दिल्ली यात्रा के दौरान वह उनसे मुलाकात करेंगे। वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।

यह एक झूठी और मनगढ़ंत कहानी है।’’ सिद्धरमैया ने अदालत से एक मानहानिपूर्ण वीडियो को प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है, जिसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है, जिसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जद(एस) की सोशल मीडिया टीम के दो सदस्य भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री और जद(एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार उन कांग्रेस नेताओं को बचा रही है जो इस स्टिंग ऑपरेशन के सरगना हैं, और उसने निर्दोष जद(एस) कार्यकर्ताओं को फंसा दिया है। पत्रकारों ने जब सिद्धरमैया से पूछा कि क्या वह इस मामले को कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में लाएंगे, तो उन्होंने बताया, ‘‘वे इससे अवगत हैं। मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को इस बारे में बता दिया है।’’ दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अलग से मुलाकात करने के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह उनसे जरूर मिलेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘मैं उनसे मिलूंगा। वहां पहुंचने के बाद मैं मिलने के लिए समय लूंगा।’’

प्रमुख खबरें

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda

Sardar Patel को कमान मिलती तो पूरा Jammu Kashmir भारत का होता: Shivraj Singh Chouhan