'नहीं रहे सिद्धारमैया...', META से हो गया भारी मिसटेक, कंपनी ने मांगनी पड़ी माफी

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शोक संदेश का गलत अनुवाद करने और उनके निधन की झूठी खबर देने वाली ऑटो-ट्रांसलेशन की गलती के लिए माफ़ी मांगी है। टेक दिग्गज ने कहा कि अब यह समस्या हल हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिद्धारमैया का संदेश फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री बी सरोजादेवी को श्रद्धांजलि दी थी। त्रुटिपूर्ण अनुवाद में लिखा था, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कल निधन हो गया। बहुभाषी स्टार, वरिष्ठ अभिनेत्री बी सरोजादेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।"

इसे भी पढ़ें: एनसीबी ने कर्नाटक में नौ किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया; तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि आधिकारिक संचार के गलत अनुवाद उपयोगकर्ताओं को गुमराह करते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "मेटा प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ सामग्री का गलत स्वचालित अनुवाद तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर रहा है। आधिकारिक संचार के मामले में यह विशेष रूप से खतरनाक है। मेरे मीडिया सलाहकार ने मेटा को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर तत्काल सुधार का आग्रह किया है।"

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी