Siddaramaiah ने वायनाड में भूस्खलन के बाद आवासों के लिए जमीन खरीदने की पेशकश की

By Prabhasakshi News Desk | Dec 10, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी सरकार वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए आवासों का निर्माण करने के लिए जमीन खरीदने को तैयार है। सिद्धरमैया ने नौ दिसंबर को लिखे अपने पत्र में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 100 आवासों को दान करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। गत जुलाई माह में घटी भूस्खलन की घटना के बाद सिद्धरमैया के वायनाड दौरे के समय यह घोषणा की गई थी।

सिद्धरमैया ने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य उन लोगों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण प्रदान करना है जिन्होंने अपने घर, आजीविका और प्रियजनों को इस आपदा में खो दिया। उन्होंने कहा कि आगे के समन्वय के लिए घोषणा को केरल के मुख्य सचिव को सूचित किया गया था। हालांकि, उन्होंने परियोजना को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों या निर्देशों के बारे में केरल सरकार की ओर से पत्राचार की कमी पर चिंता व्यक्त की, जिससे प्रगति में देरी हुई है। सिद्धरमैया ने लिखा, ‘‘इस पहल के लिए मैं बताना चाहता हूं कि मेरी सरकार आवास निर्माण के लिए आवश्यक भूमि खरीदने को तैयार है ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।

प्रमुख खबरें

Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा