Siddaramaiah ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट, मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 28, 2024

मैसुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए उनके खिलाफ भूमि आवंटन मामले को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए हिंडनबर्ग रिपोर्ट और मणिपुर हिंसा पर उनकी चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कई भ्रष्ट लोग हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री से पहले अपनी पार्टी में चीजें सही करने को कहा। 

सिद्धरमैया ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा, ‘‘उनकी पार्टी (भाजपा) में कई भ्रष्ट लोग हैं। पहले उन्हें सही करिए। नरेन्द्र मोदी हिंडनबर्ग रिपोर्ट या मणिपुर के बारे में क्यों नहीं बोलते? वह मणिपुर क्यों नहीं गए? राहुल गांधी (कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) ने इन मुद्दों को उठाया है। वह उन पर क्यों नहीं बोलते?’’ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस शासित कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर भूमि घोटाले का आरोप है और यहां तक ​​कि उच्च न्यायालय ने भी कहा है कि उनके खिलाफ जांच सही है। 

लोकायुक्त पुलिस ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत के आदेश के बाद मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में सिद्धरमैया तथा अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट के इस आदेश से एक दिन पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में सिद्धरमैया के खिलाफ जांच कराने की राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी को बरकरार रखा था। इस मामले में एमयूडीए पर सिद्धरमैया की पत्नी बी एम पार्वती को 14 भूखंड आवंटित करने में अनियमितताएं बरतने का आरोप है। 

प्राथमिकी के बाद कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता ए एस पोन्नन्ना के आज उनसे मुलाकात करने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह मेरे कानूनी सलाहकार हैं। मैं रोज उनसे चर्चा करता हूं। उनकी मुलाकात कोई खास नहीं है। वह हर दिन मुझसे चर्चा करते हैं। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र (विराजपेट) जा रहे थे, चूंकि मैं मैसुरु में था तो वह मुझसे मिले।’’ जनता दल (सेक्युलर) नेता और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लगाए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सिद्ध्रमैया ने कहा, ‘‘कुमारस्वामी केवल झूठ बोलते हैं। वह जो कहते हैं, मैं उन सभी का जवाब नहीं दे सकता। मैं जवाब नहीं दूंगा।

प्रमुख खबरें

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं

न्यूजीलैंड दौरे के लिए Indian Football Team घोषित, बाहर हुए Gurpreet Singh Sandhu