जद (एस) के उपचुनाव नहीं लड़ने की सिद्धारमैया ने बताई वजह, भाजपा पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

हुबली। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जद (एस) उत्तर कर्नाटक में आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव इसलिए नहीं लड़ रहा है क्योंकि पार्टी चाहती है कि उसका वोट सत्तारूढ़ भाजपा को मिल जाए। जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि उसके पास उपचुनाव लड़ने के लिए धन नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इंटरनेट पर रोक शासनों का पसंदीदा उपाय बन गया है: डिजिटल अधिकार समूह

उन्होंने दावा किया, वे चाहते हैं कि उनके वोट भी भाजपा को मिल जाएं। इसलिए, जद (एस) चुनाव नहीं लड़ रहा है। गौरतलब है कि जद (एस) के एमएलसी बसवराज होराट्टी को भाजपा के समर्थन से मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया, जो इस बात का संकेत है कि दोनों दल एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत