दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, भगदड़ की घटना पर चर्चा होने की संभावना

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 10 जून को कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए नई दिल्ली जाएंगे, जहां उनसे 4 जून को हुई भगदड़ सहित विभिन्न घटनाक्रमों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल दिल्ली जाएंगे। इसमें कहा गया है कि सिद्धारमैया दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मिलेंगे और उन्हें नवीनतम घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: भगदड़ के 'जिम्मेदारों' की गिरफ्तारी पर HC ने क्यों लगाई रोक? RCB के मार्केटिंग हेड को राहत नहीं

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस बार ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें बेंगलुरु में एक जरूरी बैठक में भाग लेना है और आज बाद में लौटेंगे। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, नहीं होनी चाहिए थी। जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, तब से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। प्रारंभिक तौर पर यह अधिकारियों की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है, इसलिए हमने कार्रवाई की है। इस घटना का सभी को दुख है, मुझे भी।’’ सिद्धरमैया ने बताया कि उन्होंने विधानसौध के सामने आरसीबी टीम के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया था और यह आमंत्रण उन्हें कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष की ओर से मिला था।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio और S Jaishankar के बीच Mumbai में अहम बैठक, रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात

Rajnath Singh ने दुशान्बे में की बैठक, Marco Rubio पहुंचे भारत, शाम के मुख्य समाचार

Asian Para Games में Himanshu Nandal और निरंजन मुकुंदन ने जीते कांस्य पदक

यमन के Shabwa में Houthi मिसाइल हमले में 73 की मौत, 200 से अधिक रंगरूट घायल