कोरोना का असर: सिद्ध विनायक मंदिर होगा बंद, JNU प्रशासन ने छात्रों को घर लौटने का दिया निर्देश

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2020

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देश के अबतक 15 राज्यों में कुल 120 केस सामने आ चुके हैं. केंद्र सरकार की ओर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। नई दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है। जेएनयू प्रशासन ने सभी छात्रों को हॉस्टल और विश्वविद्यालय को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्होंने छात्रों को घर लौटने और सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, शिक्षकों और कर्मचारियों को जरूरत पर ही यूनिवर्सिटी आने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: आंकड़ों के फेर में फंसे राहुल, लोकसभा में 50 तो बाहर आकर मांगी 500 डिफॉल्टर की लिस्ट

कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में स्थित सिद्ध विनायक मंदिर के लिए अहम फैसला लिया गया है। सिद्ध विनायक ट्रस्ट ने आज शाम 7 बजे से मंदिर को बंद करने का फैसला किया है। अगले फैसले तक मंदिर को बंद रखने का फैसला किया गया है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR