Sidharth Malhotra Birthday: 'Shershaah' से बने दिलों के Superstar, एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे सिद्धार्थ

By अनन्या मिश्रा | Jan 16, 2026

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी की 16 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में दर्जन भर से ज्यादा हिल फिल्में दी हैं। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद को इंडस्ट्री में सुपरस्टार के रूप में स्टेब्लिश कर लिया है। हालांकि बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि सिद्धार्थ फिल्मी डेब्यू से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते थे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में करण जौहर ने उनको लॉन्च किया था। लेकिन इससे पहले सिद्धार्थ और करण लंबे समय से काम कर रहे थे। सिद्धार्थ ने करण जौहर के बैनर में बनी फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम सीखा था। इस फिल्म से सिद्धार्थ और करण के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद करण जौहर ने सिद्धार्थ को अपनी फिल्म में लॉन्च करने का फैसला किया। फिर साल 2012 में करण जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' में सिद्धार्थ, वरुण और आलिया भट्ट को भी लॉन्च किया था। जिसके बाद तीनों ही स्टार बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स बन गए।

फिल्में

अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें रोमांटिक कॉमेडी 'हंसी तो फंसी', थ्रिलर 'एक विलेन' और ड्रामा 'कपूर एंड संस' शामिल है। वहीं साल 2021 में देशभक्ति पर आधारित युद्ध ड्रामा 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। जिसके लिए अभिनेता को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले। वहीं साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए भी सिद्धार्थ को काफी प्रशंसा मिली थी।

पर्सनल लाइफ

साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी की। वहीं अब कपल एक बच्ची के पेरेंट्स हैं।

प्रमुख खबरें

Visakhapatnam Steel Plant में भीषण Accident: पिघला लोहा बना काल, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

Jaipur Masjid Demolition: JDA ने बताया अवैध अतिक्रमण, कमेटी का दावा- 1981 से है मस्जिद

Oman के पास US Navy पर हमले का आरोप, 24 Indian Sailors को लेकर डूब रहे जहाज में हड़कंप

INDIA गठबंधन की बैठक पर Sambit Patra का तंज: अब स्टेडियम नहीं, एक कमरे का ड्रामा!