INDIA गठबंधन की बैठक पर Sambit Patra का तंज: अब स्टेडियम नहीं, एक कमरे का 'ड्रामा'!

By अंकित सिंह | Jun 08, 2026

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की दो साल बाद हुई बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तंज कसा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ये इनकी बैठक नहीं, ब्लकि इंडी गठबंधन वालों का एक ड्रामा चल रहा है। ये हर तीसरे महिने एक चुनाव हारेंगे और हर दूसरे महिने में इनकी बैठक होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव हारने का शतक लगाया है। लेकिन आज ऐसे हंस रहे थे जैसे बहुत बड़ा दुर्ग फतह करके आए हैं।

उन्होंने कहा कि इस पाखंड की पराकाष्ठा को हम सब और हिंदुस्तान की जनता देख रही है। अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो इंडी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है। आज जमीन में इनमें से किसी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सर्वदलीय बैठक की मांग करते हैं। लेकिन पिछली बार जब नारी सशक्तिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी तो इनमें से कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं आई थी, सब नदारत थे। लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं। जनता ने इन्हें पूरी तरह से इन-एक्टिव कर दिया है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि पहले ये सभाएँ स्टेडियमों में होती थीं, और बेंगलुरु स्टेडियम में सभी लोग हाथ पकड़कर खड़े होते थे। धीरे-धीरे ये बैठके कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के एक कमरे में सिमट गई हैं; अब स्टेडियम नहीं भरते...तमिलनाडु में आप (कांग्रेस) तुरंत वहाँ पहुँचे, दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन किया और सरकार बना ली...बंगाल में हारने के बाद अब वे धांधली का आरोप लगा रहे हैं। पूरा देश इस घोर पाखंड का गवाह है...इनमें से किसी भी राजनीतिक दल की ज़मीनी स्तर पर कोई वास्तविक उपस्थिति नहीं है। उनकी ईमानदारी खत्म हो गई है, और इसी ईमानदारी के खत्म होने के कारण जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: ममता बनर्जी ने जो बोया वो काटा, MLAs के बाद MPs का विद्रोह TMC को खत्म कर देगा!

संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव भी आ चुके थे, और ममता जी को देखकर उन्हें भी यही लग रहा होगा कि कुछ ही देर में मेरा भी यही हाल होगा। जहां राहुल मौजूद होते हैं, वहां किसी का भाग्य नहीं चमकता... उनकी (इंडी गठबंधन की) बैठक हर दो महीने में होनी तय है। इसलिए, मुझे लगता है कि तीसरी या चौथी बैठक तक तो कार के अंदर ही बैठक होगी। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

भारत के लिए CWG 2026 में मेडल की उम्मीदें बढ़ीं, IIS के 3 बॉक्सर रिंग में उतरने को तैयार!

बिहार में RJD को करारा झटका, Lalu के पुराने वफादार Mortunjay Tiwari BJP में शामिल

व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है

शेख हसीना के लौटने से पहले ही बांग्लादेश में भयंकर बवाल हो गया, राष्ट्रपति की जाएगी कुर्सी?