नेताओं के इस्तीफे पर बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह, टिकट कटने पर लोग जाते हैं, पीएम मोदी देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता

By अंकित सिंह | Jan 14, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, योगी सरकार के तीन मंत्रियों ने भी पार्टी से दूरी बना ली है। माना जा रहा है कि यह सभी लोग समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पार्टी छोड़ दिया। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा ओबीसी नेता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नेताओं के जाने से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी इस बार के भी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें लाकर इतिहास रचेगी। अपने बयान में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों का टिकट काटा जा रहा है या फिर जिनका सीट बदला जा रहा है वही लोग भाजपा छोड़कर जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह लोग जहां जा रहे हैं वहां सिर्फ एमवाई चलता है और यह सबको पता है कि एमवाई के साथ अन्य पिछड़े वर्ग के लोग नहीं जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे। अखिलेश जी के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं, सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है। परिणाम वो ही आएगा 300 पार। 

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य