सुशांत की मौत के दौरान रूममेट सिद्धार्थ पिठानी पर घूमी थी शक की सुई! 403 दिन बाद कोर्ट ने दी जमानत

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2022

मुंबई। 14 जून 2020 को एक ऐसी खबर आयी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बॉलीवुड में बुलंदियों पर चल रहे सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा वाले फ्लेट में पंखें से लटका पाया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मुंबई पुलिस ने जिस तरह से जांच की इस पर कई सवाल उठे और केस को हत्या के एंगल से देखा जाने लगा। सुशांत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गयी। सुशांत की मौत का कनेक्शन ड्रग्स से जोड़ा गया और रिया चक्रवर्ती सहित सुशांत के रूम मेट सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स सप्लाई में लिप्त पाया गया। सुशांत की मौत और ड्रग्स के सिलसिले में सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया था और अब 403 दिन बाद सिद्धार्थ पिठानी को र्ट ने जमानत दे दी है। 

इसे भी पढ़ें: समलैंगिक दोस्तों ने LLB छात्र के साथ किया कुकर्म और फिर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

उन पर अन्य आरोपों के अलावा स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिठानी ने उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत मांगी थी। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनके पास कभी भी कोई मादक पदार्थ या ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उनके मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संकेत मिलें। गौरतलब है कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। एनसीबी के मामले की जांच हाथ में लेने के बाद फिल्म उद्योग में कथित मादक तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकतर को जमानत मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार