अगर देर रात करते हैं भोजन, तो हो सकते हैं यह भयंकर परिणाम

By मिताली जैन | Dec 24, 2018

आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में किसी के पास इतना भी समय नहीं है कि वह दो पल सुकून से भोजन कर सके। इतना ही नहीं, काम की व्यस्तता में कुछ लोग हमेशा ही लेट नाइट डिनर करते हैं। ऐसा करना भले ही आपके लिए सामान्य हो लेकिन हर दिन देर से डिनर से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं रात को देर से भोजन करने के कुछ गंभीर परिणामों के बारे में−

वजन का बढ़ना

रात का भोजन हमेशा ही लाइट करने की सलाह दी जाती है ताकि भोजन को आसानी से पचाया जा सके। दोपहर के समय जब मनुष्य सक्रिय होता है तो हैवी भोजन भी पच जाता है। लेकिन जो लोग देर रात भोजन करते है या भोजन करते ही सो जाते हैं, उनका भोजन सही तरह से नहीं पच पाता। दरअसल, सोते समय व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म बेहद धीरे तरीके से काम करता है। ऐसे में खाया गया भोजन फैट के रूप में शरीर में स्टोर हो जाता है और व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है। इसलिए हमेशा सोने से दो घंटे पहले तक भोजन कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः सर्दी लग गयी है? नाक बंद हो गयी है? यह घरेलू उपाय देंगे तत्काल राहत

प्रभावित होता स्लीप साइकल

शायद आपको पता न हो लेकिन देर रात किया गया भोजन आपके नींद चक्र को भी विपरीत तरीके से प्रभावित करता है। देर रात से भोजन करने के बाद बॉडी की प्राकृतिक लय को बिगाड़ता है। इससे व्यक्ति खुद को काफी असहज महसूस करता है, जिससे जल्दी से नींद नहीं आती और फिर सुबह उठने में भी परेशानी होती है। जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं। इसके अतिरिक्त जो लोग डिनर में कुकीज, केक या अन्य कई तरह के डेजर्ट का सेवन करते हैं, उनका वजन भी धीरे−धीरे बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ेंः चीकू खाने से वजन भी कम होता है, पेट की गैस से भी छुटकारा मिलता है

अन्य समस्याएं

देर रात भोजन करना कई तरह की शारीरिक व मानसिक समस्याओं की जड़ बनता है। मसलन, जब देर रात भोजन करते हैं तो नींद नहीं आती और तनाव का स्तर बढ़ता है। ऐसे में व्यक्ति स्वयं को चिड़चिड़ा, तनावग्रस्त व थका हुआ महसूस करता है। इसके अतिरिक्त भोजन के सही तरह से न पच पाने के कारण अपच, कब्ज, हाई बीपी जैसी परेशानियां होती हैं। जिन लोगों को देर रात डिनर के बाद मीठा खाने की आदत होती है, उन्हें मधुमेह बहुत जल्दी अपनी जद में ले लेता है। वहीं लेट नाइट डिनर एसिड रिफलक्स का कारण भी बनता है। दरअसल, भोजन करने के बाद उसे पचने में समय लगता है। लेकिन जब व्यक्ति देर से भोजन करता है और लेट जाता है तो इससे भोजन वापिस फूड पाइप में आने लगता है। जिससे बैचेनी, घबराहट, सीने में जलन व एसिड रिफलक्स जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Pahalgam Attack Anniversary: शाह ने दोहराया Zero Tolerance का प्रण, खरगे बोले- भारत का हौसला अटूट

छात्रों का आत्मघातः सपनों का बोझ है या सिस्टम की नाकामी?

Dhurandhar फेम Jasmine Sandlas का कॉन्सर्ट बना विवाद का अखाड़ा: पानी से खुद को भिगोया, लिप-सिंक देख भड़के फैंस

Earth Day 2026: हमारी गलतियों से खतरे में धरती, जानें क्या है Our Power, Our Planet थीम