No Phone Policy के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Sidharth Malhotra और Kiara Advani संगीत वीडियो?

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2023

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है ये पावर कपल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगा। शादी की रस्में राजस्थान के जैसलमेर हो रही हैं। शादी में फोन पॉलिसी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो को सिद्धार्थ के फैन क्लब के द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के संगीत क नहीं बल्कि पुराना है। 

सिद्धार्थ-कियारा ने एक पार्टी में डांस किया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी शिमर आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया और लिखा, मेमोरी लेन: जब दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर एक साथ थिरक रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Sidharth Malhotra-Kiara Advani Love Story । पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात, देखते ही देखते एक-दूसरे के प्यार में डूब गए सिड-कियारा

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में के बारे में सब कुछ

इसी बीच पता चला है कि आज सुबह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हल्दी की रस्म हुई। उनकी संगीत प्लेलिस्ट के बारे में खुलासा करते हुए, एक सूत्र ने बताया, "युगल के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। युगल अपने हिट नंबरों पर नाचने के अलावा, शाम की प्लेलिस्ट में काला चश्मा, बिजली, रंगीसारी शामिल हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने शेरशाह में साथ काम किया था।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी नाकेबंदी पर भड़का Iran, विदेश मंत्री Araghchi बोले- US को भुगतने होंगे खतरनाक अंजाम

Trump का धर्मयुद्ध, ईरान के लिए US प्रेसिडेंट से क्यों भिड़ गए पोप

IPL 2026: पैट कमिंस के फिट होने के बाद भी हैदराबाद की टेंशन नहीं हो रही कम, अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

ललित मोदी का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध पर बयान, कहा- दोनों देशों के संबंध बिगड़ने के लिए पीसीबी जिम्मेदार