THE VVAAN Trailer Out Now: सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन का ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया ने गहराया राज

By एकता | Sep 16, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक रोमांच से भरपूर कहानी पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

16वीं सदी के वन देवी मंदिर की कहानी

फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के एक वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं से प्रभावित एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां इंसानी संघर्ष का सामना अलौकिक शक्तियों और सदियों पुरानी मान्यताओं से होता है।

ट्रेलर में सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं पर विश्वास नहीं करता और वहां प्रवेश कर जाता है। इसके बाद पूरे गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi पर नजर आईं Katrina Kaif, बढ़े वजन पर हुई चर्चा तो ट्रोलर्स को फैंस ने दिया जवाब

सिद्धार्थ के पुनर्जन्म का भी है संकेत

ट्रेलर में सिद्धार्थ के किरदार के पुनर्जन्म का भी संकेत मिलता है, जिससे फिल्म की कहानी और रहस्यमयी हो जाती है। वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में लोककथा, रहस्य, अलौकिक शक्तियों और डर का मेल देखने को मिलेगा। ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग