Bihar के इस रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी है Siddharth Malhotra की The Vvaan की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे!

By एकता | Aug 31, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसमें सिद्धार्थ और तमन्ना एक रहस्यमयी लोककथा और फैंटेसी की दुनिया में नजर आ रहे हैं।

बिहार के वन देवी मंदिर से जुड़ी है कहानी

फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि ‘द वन’ की कहानी बिहार में पटना के पास स्थित 16वीं सदी के ‘वन देवी मंदिर’ से प्रेरित है। इस मंदिर से जुड़ी लोककथाओं और मान्यताओं ने फिल्म की कहानी का आधार तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक-निर्माता अरुणाभ कुमार ने बताया कि उन्हें इस कहानी का आइडिया कैसे मिला। दोनों ने एएनआई से बातचीत में फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

लोककथाओं ने दिया फिल्म बनाने का आइडिया

अरुणाभ कुमार ने बताया कि ‘द वन’ की कहानी का कनेक्शन पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर की सच्ची कहानी और वहां प्रचलित लोककथाओं से है। मंदिर और उससे जुड़ी कहानियों के बारे में जानने के बाद उनकी दिलचस्पी इस जगह को लेकर बढ़ने लगी।

उन्होंने मंदिर जाने वाले लोगों से बातचीत की और वहां की लोककथाओं को समझने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय पुजारियों और ग्रामीणों से भी बात की। इसी दौरान उन्हें लगा कि इस रहस्यमयी और दिलचस्प कहानी पर फिल्म बनाई जा सकती है। इसके बाद अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने मिलकर इस आइडिया पर काम करने का फैसला किया और इसी से ‘द वन’ की कहानी ने आकार लिया।

इसे भी पढ़ें: बाघ, नंदी और रहस्यमयी जंगल... Sidharth Malhotra की The Vvaan के नए पोस्टर्स ने खींचा ध्यान, कल आएगा टीजर

दीपक मिश्रा ने किया है निर्देशन

‘द वन’ का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है, जो लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अरुणाभ कुमार और एकता कपूर ने संभाली है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द वन- फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Supreme Court को बताया, 10 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था टूटने से बचाई

Imran Khan को देश छोड़ने के नोटिस पर भड़का विपक्ष, केंद्र सरकार के रवैये को बताया तानाशाही

UP Politics में Divya Mittal की एंट्री, Jan Neeti Bharat Party बना कर जनता से किये 3 बड़े वादे, क्या बदलेंगे समीकरण?

Karisma Kapoor की छोटी ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान? Koffee With Karan 9 में एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा