सिद्धू ने कैप्टन सरकार पर फिर किया वार, अब इस मुद्दे पर उठाया सवाल

By अंकित सिंह | Aug 10, 2021

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनेन के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सक्रिय हैं। हाालंकि एक बात यह भी है कि उनके रिश्ते अब भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सामान्य नहीं हुए है। एक बार फिर से सिद्धू ने अमरिंदर पर निशाना साधा है। सिद्धू ने ट्वीट कर राज्य में फैले नशे के मुद्दे पर अपनी बात कही। सिद्धू ने ट्वीट में कहा कि फरवरी 2018 में एडीजी हरप्रीत सिद्दू की अध्यक्षता में एसटीएफ ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी। इस रिपोर्ट में ईडी द्वारा दर्ज किए गए बयानों और सबूतों की जांच की गई थी। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के मामले रखे गए थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब CM ने विद्युत कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, पीपीए को रद्द करने का दिया आदेश

इन सब के बीच आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि वह सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अमरिंदर कि आलाकमान के साथ यह पहली बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पंजाब में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। पंजाब में यह कैबिनेट विस्तार ऐसे समय में होगा जब सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। ऐसे में अमरिंदर कैबिनेट में सिद्धू का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सिद्धू को पाकिस्तान से भी मिली बधाई, साथ ही की गई ये अपील, सियासी दलों ने साधा निशाना

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि लगातार सिद्धू के आरोपों से कैप्टन असहज हैं। कैप्टन लगातार सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ थे। लेकिन आलाकमान का फैसला उन्हें मारना पड़ा। अब जब सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं और कैप्टन सरकार पर भी हमलावर हैं। ऐसे में कैप्टन के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Dublin Airport पर Kumar Sangakkara के परिवार से Ryanair स्टाफ ने किया दुर्व्यवहार

भारतीय अर्थव्यवस्था 2026 में 1991 जैसे बड़े मोड़ पर पहुंच सकती है, CEA Nageswaran ने दी जानकारी

Cyclone Arnab: Odisha के गंजाम में बाढ़ पीड़ितों को निकालने में जुटा Coast Guard

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन