सिद्धू ने फिर साधा कैप्टन पर निशाना, कहा- लोग पंजाब से प्यार करने वालों को भूल जाते हैं, मैं दूंगा युवाओं को सम्मान

By अंकित सिंह | Aug 16, 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की तल्खियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैप्टन सरकार को शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू से भी चुनौती मिल रही है। सिद्धू ने एक बार फिर से बिना नाम लिए कैप्टन पर निशाना साधा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सिद्धू कैप्टन पर निशाना साधा है। इससे पहले भी लगातार सिद्धू कैप्टन पर हमलावर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब से प्यार करने वालों को चुनाव के दौरान शोपीस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चुनाव जीतने के बाद, इन लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है और उनकी जगह मुनाफाखोरी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को ले लिया जाता है। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं योग्यता का सम्मान करूंगा और युवाओं को सम्मान दूंगा। माना जा रहा है कि इस बार सिद्धू ने कैप्टन के लिए ही कही है। उन्होंने इसी दौरान आम आदमी पार्टी और अकाली दल पर भी हमला किया। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले चुनाव की तुलना में अधिक युवाओं को टिकट दिये जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज