नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को अपना प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा को बृहस्पतिवार को अपना प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया। पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति मुस्तफा ने कुछ दिन पहले सिद्धू के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मोहम्मद मुस्तफा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का तत्काल प्रभाव से प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है।”

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन, तालिबानियों ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां

मुस्तफा के अलावा, सिद्धू ने 11 अगस्त को तीन और सलाहकारों को नियुक्त किया था जिनमें लोकसभा सदस्य अमर सिंह, फरीदकोट स्थित बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्यारे लाल गर्ग और पूर्व सरकारी शिक्षक मलविंदर सिंह माली शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश