अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन, तालिबानियों ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां

Afghan

अफगानिस्तान के असदाबाद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अफगानियों ने तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तालिबान का झंडा फाड़ दिया।

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने गुरुवार को वहां का स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी बीच तालिबान के चरमपंथियों ने असदाबाद शहर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई। तालिबानियों ने 34 में से 33 प्रांत पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद यह दूसरा विरोध प्रदर्शन है। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं खुद को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरूल्ला सालेह ? जिन्होंने तालिबान के खिलाफ परचम किया बुलंद 

सबसे पहले अफगानिस्तान के झंडे को लेकर पूर्वी शहर जलालाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान की हिंसक कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए थे। वहीं असदाबाद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अफगानियों ने तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तालिबान का झंडा फाड़ दिया।

इस घटनाक्रम को लेकर तालिबान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि तालिबानियों की अंधाधुंध गोलीबारी में कितने लोग मारे गए हैं उसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: C-17 विमान से गिरकर हुई थी 3 लोगों की मौत, मृतक के परिजन ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, अवशेष से गायब थे हाथ-पैर 

तालिबान ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस

अफगानिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह दिवस मध्य एशियाई देश में ब्रितानी शासन का अंत करने वाली 1919 की संधि की याद में मनाया जाता है। तालिबान ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि हम ब्रिटेन से आजादी की आज वर्षगांठ मना रहे हैं। इसके साथ ही हमारे जिहादी प्रतिरोध के परिणाम स्वरूप दुनिया की एक और अहंकारी ताकत अमेरिका असफल हुआ और उसे अफगानिस्तान की पवित्र भूमि से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़