PML का मुखिया बनने के लिए पाक भी जा सकते हैं सिद्धू: बिक्रम सिंह मजीठिया का तंज

By अनुराग गुप्ता | Jan 28, 2022

अमृतसर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच अमृतसर पूर्व से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर शिअद उम्मीदवार और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यहां (अमृतसर पूर्व) कोई विकास नहीं हुआ है। अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें (सिद्धू) मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तो वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग का मुखिया बनने के लिए पाकिस्तान भी जा सकते हैं। लोग उनके मॉडल्स को एक्सपोज कर रहे हैं। जब वो अपनी मां के नहीं हो सकते तो आपके कैसे होंगे।

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर पूर्व में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इसी बीच बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू को असफल मॉडल बताया। इससे पहले शिअद नेता ने चन्नी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उम्मीदवार गोल्डी ने AAP के मान को दी खुली चुनौती, धुरी सीट पर कांटे का मुकाबला होने की संभावना 

चुनाव से पहले सिद्धू पारिवारिक विवादों में घिरे हुए हैं। आपको बता दें कि सिद्धू की एनआरआई बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने पिता की मौत के बाद मां और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया में झूठा बयान देकर कहा था कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए हैं। इसी मामले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिद्धू पर निशाना साधा है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र