CM अमरिंदर के साथ जारी खींचतान के बीच बदला गया सिद्धू का विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

चंडीगढ़। कैबिनेट फेरबदल में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से बृहस्पतिवार को स्थानीय शासन विभाग ले लिया गया और उन्हें बिजली तथा नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभार दिया गया है। सिद्धू का मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ टकराव चल रहा था। लोकसभा चुनावों के बाद राज्य कैबिनेट की पहली बैठक के बाद प्रभार में फेरबदल किया गया है। सिंह ने बृहस्पतिवार शाम अपने अधिकतर मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। 

आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिद्धू से पर्यटन और संस्कृति मामलों का प्रभार भी ले लिया गया है। चार मंत्रियों को छोड़कर बदलाव के तौर पर अन्य सभी मंत्रियों के प्रभारों में कुछ फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार के कामकाज में और सुधार होगा तथा पारदर्शिता और कुशलता आएगी। 

प्रमुख खबरें

US-Iran conflict | होरमुज़ में बारूद की गूँज! अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोलीबारी, 7 अप्रैल की शांति-समझौते के बाद सबसे बड़ा तनाव

Tamil Nadu में महा-उलटफेर? DMK और AIADMK के बीच सीक्रेट डील की सुगबुगाहट, विजय की TVK का खेल बिगाड़ने की तैयारी

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच