Punjab Election 2022 | अमृतसर ईस्ट सीट से सिद्धू ने भरा नामांकन, बिक्रम मजीठिया को दी यह चुनौती

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज अमृतसर पूर्व सीट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना नामांकन भरा। अमृतसर पूर्व सीट पर अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को उम्मीदवार बनाया है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को अपराध नामांकन भरा था। नामांकन के बाद सिद्धू ने विक्रम मजीठिया को बड़ी चुनौती भी दे दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर बिक्रम सिंह मजीठिया में हिम्मत है तो मजीठा छोड़ दें और केवल अमृतसर पूर्व से ही चुनाव लड़े। आपको बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व के साथ-साथ मजीठा विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार हैं। सिद्धू ने कहा कि ये शहर गुंडागर्दी नहीं चाहता, लोकतंत्र को डंडा तंत्र बनाना नहीं चाहता। इस शहर का भरोसा कांग्रेस पर था, है और रहेगा। इससे पहले राहुल ने डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिस किसी उम्मीदवार का चयन किया जाएगा, उसका वे समर्थन करेंगे। पंजाब में कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री चेहरा माने जा रहे हैं। दूसरी ओर मजीठिया ने पर्चा दाखिल करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया कि अमृतसर पूर्व के लोगों के जनप्रतिनिधि के रूप में वह पूरी तरह ‘विफल’ रहे हैं। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिये कुछ नहीं किया।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान