पंजाब कांग्रेस में बढ़ सकती है तकरार! कैप्टन विरोधी परगट सिंह को सिद्धू ने बनाया पार्टी का संगठन महासचिव

By अंकित सिंह | Aug 17, 2021

जब से पंजाब कांग्रेस प्रमुख की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को दी गई है वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से आर-पार के मूड में है। यही कारण है कि सिद्धू बिना नाम लिए अमरिंदर सरकार पर निशाना साध ही रहे हैं। साथ ही साथ अमरिंदर विरोधी नेताओं को भी बढ़ावा देने में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि वर्तमान में देखें तो सिद्धू ने एक ऐसी नियुक्ति की है जिससे कि अमरिंदर सिंह और नाराज हो सकते हैं। दरअसल, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस संगठन का महासचिव जालंधर के विधायक परगट सिंह को बनाया है। खुद सिद्धू ने इस बात को ट्वीट कर कहा है इस नियुक्ति के साथ ही अब पंजाब कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सकता है। हालांकि, माना जा रहा है कि परगट सिंह की नियुक्ति को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज हो सकते हैं। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह सिद्धू के काफी करीबी माने जाते हैं जबकि कैप्टन के विरोधी हैं। सिद्धू ने इस नियुक्ति को लेकर एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा था कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की स्वीकृति के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस कमेटी का महासचिव संगठन नियुक्त किया जाता है।

 

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा