नाराजगी की अटकलों के बीच सोनिया और प्रियंका से मिले सिद्धू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद एवं नाराजगी की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने कांग्रेस की दोनों शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने मुद्दे रखे जिस पर उन्हें पार्टी के भीतर पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया गया।

मुलाकात के बाद सिद्धू ने एक बयान जारी कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान तथा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के समक्ष रखा है।’’ दरअसल, सिद्धू के पिछले कई महीनों से अमरिंदर के साथ मतभेद और नारागजी की अटकलें हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!