सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार, विदाई देने गांव में उमड़ा जनसैलाब

By अंकित सिंह | May 31, 2022

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मानसा ज़िले के मूसा में किया गया। 29 मई को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने मूसा गांव में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका है। मूसेवाला के माता-पिता पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज ही मनसा सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा आठ बजे मूसेवाला का शव उनके पिता और उनके भाई को सौंपा था। इस दौरान गायक के कुछ रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद थे। अस्पताल से सिद्धू के शव को उनके सबसे फेवरेट एचएमटी 5911 ट्रैक्टर के जरिए घर लाया गया था।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से 6 संदिग्ध को पकड़ा गया, होगी पूछताछ

शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था, उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। मूसेवाला ने हाल ही में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी (आप) के विजय सिंगला से हार गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।