सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, कहा- हालात के आगे सिकंदर नहीं झुकता

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रभारी हरीश रावत की उपस्थिति में उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका मिशन पंजाब को जीतना है। अपने संबोधन में सिद्धू ने कहा कि कार्यकर्ता से ही पार्टी होती है। हम कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली महंगी क्यों खरीदी जा रही है? क्यों चोरों की चोरी पकड़ी ना जाए? उन्होंने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलना चाहता हूं। मेरी चमड़ी मोटी है और मेरा मिशन भी एक है। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि हालात के आगे सिकंदर कभी नहीं झुकता। बिना कार्यकर्ता के पार्टी नहीं होती है। लोगों के हक के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हूं। पंजाब को आगे ले जाने के लिए लगातार काम करूंगा। साथ ही साथ पंजाब के मुद्दे को हल करना मेरा मकसद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जोश भरेंगे। नया पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान दिल्ली में भूख है बैठा हुआ है। दिल्ली में बैठे किसानों की चिंता है।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द