अमरिंदर से दो-दो हाथ करने वाले सिद्धू ने चन्नी की तरफ मोड़ी अपनी मिसाइल, एक महीने में ही आ गई इस्तीफा देने की नौबत?

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2021

पंजाब में विधानसभा के चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का आपसी कलह भी एक अबूझ पहेली बनकर रह गया है। कैप्टन के कांग्रेस से नाराजगी और अलग पार्टी बनाने की खबरों के बीच अब सूबे से एक और बड़ी खबर आ रही है। अपना एजेंडा लागू कराने के लिए सिद्धू चन्नी सरकार में दखलअंदाजी करने लगे हैं। न्यूज चैनल आज तक के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चन्नी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

13 सूत्रीय एजेंडे पर दोनों के बीच तकरार 

  • नशा कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों को सजा मिले
  • बादल परिवार की बसों की जगह पीआरटीसी की बसें लगाई जाएं
  • केबल कारोबार में  बादल के वर्चस्व को भी खत्म किया जाए
  • कृषि से जुड़े तीनों काले कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं करने की घोषणा
  • गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों सजा 
  • 24 घंटे और सस्ती बिजली, 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त 
  • पंजाब को सस्ते, स्मार्ट और कुशल पीपीए की ओर बढ़ना 
  • अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अधिक प्रतिनिधित्व की भी हिमायत  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस से कैप्टन की राहें हुईं जुदा, नई सियासी पिच पर करेंगे बैटिंग, भाजपा के साथ गठबंधन से परहेज नहीं

 एक महीने में ही आ गई ऐसी नौबत

आज चरणजीत चन्नी को शपथ लिए हुए एक महीना पूरा हो रहा है और आज ही उनके इस्तीफे की पेशकश वाली खबर सामने आ रही है। कांग्रेस आलाकमान ने यह सोचा था कि चन्नी को सीएम बनाने के बाद पार्टी के हालात सुधर जाएंगे लेकिन हक़ीक़त में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने इस एक महीने के कार्यकाल में जनता के हितों के लिए फ़ैसले तो कई लिए लेकिन पंजाब कांग्रेस में सचे घमासान पर क़ाबू नहीं कर सके। 

प्रमुख खबरें

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा