उत्तराखंड के मंच से राजस्थान के लिए संकेत? धामी के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रियों के साथ मंच पर नजर आईं वसुंधरा

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2022

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी के सिर ताज सज गया है। बीजेपी पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी। धामी भले ही खुद चुनाव हार गए, पर बीजेपी को जिता गए। धामी की ताजपोशी का जश्न भी भव्य हुआ। परेड ग्राउंड में इस दौरान पीएम से लेकर कई राज्यों के सीएम और मंत्री की भी मौजूदगी रही। गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री देहरादून के मंच पर दिखे। लेकिन इसके साथ ही एक खास तस्वीर भी इस मंच से नजर आई।  

जन्मदिन पर दिखाई ताकत

सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व महिला दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का नजारा भी दिखाया था। जिसमें करीब चार दर्जन पार्टी के विधायकों ने शिरकत की थी। उसके बाद प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बयान भी सामने आया था। राजे के जन्मदिन पर तीन निर्दलीयों समेत 48 भाजपा विधायक, 11 सांसद, 110 पूर्व विधायक एवं 8 पूर्व सांसदों की मौजूदगी रही। 10 जिलाध्यक्ष व 15 पूर्व जिलाध्यक्ष भी आए। वहीं वसुंधरा ने बीते दिनों अटल जी की कविता का एक अंश भी शेयर किया था। जिसमें कहा गया था कि कदम मिलाकर चलना होगा जो कि खासा चर्चा का विषय भी रहा था। 

प्रमुख खबरें

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन