मातृ भाषा में हों साइनबोर्ड, पूरे देश में लागू की जाए यह व्यवस्था: तृणमूल सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने मंगलवार को राज्यसभा में मांग की कि साइनबोर्ड मातृ में होने चाहिए और यह व्यवस्था पूरे देश में की जानी चाहिए। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय ने कहा कि अक्सर साइनबोर्ड हिन्दी या अंग्रेजी में होते हैं लेकिन इनके लिए मातृ को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ के बाद साइनबोर्ड के लिए हिन्दी या अंग्रेजी का उपयोग किया जाना चाहिए। राय ने मांग की कि यह व्यवस्था पूरे देश में होनी चाहिए। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे एक अच्छा सुझाव बताते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से कहा कि इस बारे में संबद्ध मंत्रालय से बात की जानी चाहिए। मुरलीधरन ने कहा कि आसन की ओर से जो भी आदेश दिए जाते हैं, वह संबद्ध मंत्रालय तक पहुंचा दिए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार