Bakrid 2023 से पहले बकरों और भेड़ों की बिक्री में भारी गिरावट से व्यापारी निराश, आखिर चल क्या रहा है?

By नीरज कुमार दुबे | Jun 27, 2023

बकरीद आने को है लेकिन इस बार बकरों का बाजार ठंडा पड़ा हुआ है। कश्मीर के बकरा बाजार में अमूमन बकरीद से एक सप्ताह पहले ही खरीददारों की अच्छी खासी भीड़ देखी जाती थी लेकिन समय के साथ-साथ लोगों का आकर्षण कम होता जा रहा है। कुछ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि लोगों की सोच में परिवर्तन आया है तो दूसरी ओर बाजार में खरीददारों का इंतजार कर रहे व्यापारियों का कहना है कि लोगों के पास पैसे की कमी है इसी वजह से लोग बाजार नहीं आ रहे हैं। जबकि कुछ रिपोर्टें इस तरह की भी हैं कि समय के साथ पर्व मनाने के तरीके हर धर्म में बदले हैं इसलिए बकरीद पर बकरा बाजार में सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि देश के अन्य भागों में भी कम ग्राहक देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा हाल के दिनों में यह ट्रेंड भी देखने को मिला है कि बकरीद से एक दिन पहले बकरों की खरीददारी की जाती है ताकि व्यापारी घर जाने की जल्दी में जो दाम मिल जाये उस पर पशुओं को बेच दे।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की बैठक पर भाजपा की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि वह सफल रही : उमर अब्दुल्ला

पशु बाजार में कुछ व्यापारियों ने कहा कि वे अपने पशुओं को घाटे में बेच रहे हैं। कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद शफी ने कहा कि वह अच्छे दामों की उम्मीद में, घर में पाले गए लगभग 35 जानवरों को बेचने लाए हैं। शफी ने कहा, “पिछले दो दिन में, मैंने केवल आठ से 10 जानवर ही बेचे हैं। इस साल कारोबार मंदा है। खरीदारों के पास जानवर खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं।” जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र के एक पशु व्यापारी अब्दुल माजिद ने कहा, “मैं अपने गृहनगर से 50 भेड़ यहां बेचने के लिए लाया था। मैंने उन्हें 330 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा और लगभग उसी कीमत पर बेच रहा हूं। इस वजह से मुझे घाटा हो रहा है।”

हम आपको यह भी बता दें कि ईद-उल-अजहा का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर कुर्बानी देने की परंपरा सदियों पहले शुरू हुई थी जब पैगंबर इब्राहिम अल्लाह की राह में अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal