आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बोले, भारत के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2018

सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि चार मैचों की आगामी श्रृंखला भारत के लिये आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है। श्रृंखला का पहला टेस्ट एडीलेड में छह दिसंबर को खेला जायेगा। वॉ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है। वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे । यह करीबी श्रृंखला होगी। यह पूछने पर कि आस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगायेगी, वॉ ने कहा कि वह महान खिलाड़ी है और तेंदुलकर तथा लारा की तरह उसे बड़े मुकाबले पसंद है।

पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा कि विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। भारत को उससे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज है। इसी तरह आस्ट्रेलिया के पास भी हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand