कर्नाटक कांग्रेस में कलह के संकेत! राज्य के गृह मंत्री बोले- ‘लक्ष्मण रेखा’ न लांघे... रणदीप सुरजेवाला को दी गयी बागियों को समझाने की जिम्मेदारी

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2025

कर्नाटक कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी महासचिव और राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस मुद्दे पर बोलते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उन्हें रणदीप सुरजेवाला के दौरे के पीछे के कारण के बारे में जानकारी नहीं है और उन्होंने कहा कि वह आगामी जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनावों से पहले पार्टी संगठन पर चर्चा कर सकते हैं।

 पत्रकारों से बात करते हुए वह पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसके कारण इस वर्ष के अंत में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जाने लगीं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को मिल सकता है सीएम बनने का मौका- इकबाल हुसैन 

कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को अगले दो से तीन महीनों के अंदर राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। वहीं, सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने सितंबर के बाद राज्य में ‘‘क्रांतिकारी’’ राजनीतिक घटनाक्रम का हाल में संकेत दिया था। नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी नेताओं के बयानों के बारे में पूछने पर परमेश्वर ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से, उन लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है, कुछ हद तक मुझे नहीं लगता कि यह गलत है, लेकिन फिर भी पार्टी ने एक लक्ष्मण रेखा खींची है, जिसके आगे किसी को नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस संभवत: प्रभारी महासचिव के माध्यम से इस पर विचार करेगी।’’

कर्नाटक सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर कलह के संकेत? 

पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में, खास तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर, इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझेदारी समझौते (जो सार्वजनिक नहीं किया गया था) का हवाला दिया गया है। लेकिन, पार्टी आलाकमान के सख्त निर्देशों के बाद कुछ समय के लिए ऐसी चर्चाएं थम गई थीं।

आंतरिक फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों से मिलेंगे रणदीप सुरजेवाला

इस बीच, कर्नाटक के लिये कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्य का दौरा कर रहे हैं और वह पार्टी के विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इस पर एक सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, ‘‘सुरजेवाला जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हमारे प्रभारी महासचिव हैं, वह विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए कर्नाटक का दौरा करते रहते हैं। जरूरी नहीं कि वे सरकार के मुद्दे ही हों।

इसे भी पढ़ें: सकारात्मक संवाद से ही बनेगी सुंदर दुनिया: प्रो. संजय द्विवेदी

राजनीतिक रूप से, पार्टी को मजबूत करने, पार्टी कार्यक्रमों को लेकर, और स्वाभाविक रूप से अगर पार्टी या सरकार में कोई गड़बड़ी होती है, तो एक प्रभारी महासचिव के रूप में वह हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि साथ ही पिछले कुछ सप्ताहों में कुछ विधायकों ने टिप्पणियां की हैं और वह उन पर भी विचार करेंगे। परमेश्वर कांग्रेस के भीतर असंतोष का जिक्र कर रहे थे, जहां कुछ विधायक अपनी ही पार्टी की सरकार के कामकाज के खिलाफ खुलेआम टिप्पणियां कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नवंबर बाद नीतीश कुमार नहीं होंगे बिहार से CM, लिखकर दे सकता हूं, प्रशांत किशोर ने फिर किया दावा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले द्वारा संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा करने के आह्वान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में परमेश्वर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने स्पष्ट कारणों से आपातकाल के मुद्दे को उठाया है, यह एक राजनीतिक निर्णय है और कांग्रेस इससे निपट लेगी।

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध