महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल के संकेत, उद्धव खेमे के 6 सांसद बदलेंगे पाला, शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल शुरू हो गया है। शिवसेना यूबीटी के छह सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इसकी चर्चा जोरों पर है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि पूरा यूबीटी ख़त्म होने वाला है। महाराष्ट्र में यूबीटी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, पदाधिकारी सभी पार्टी छोड़कर शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। अब संजय राउत, आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के अलावा कोई भी उनके साथ नहीं रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में गुलियन बेरे सिंड्रोम ने मचाई तबाही, जानिए इसके लक्षण और इलाज

फिलहाल लोकसभा में ठाकरे के 9 सांसद हैं। समझा जाता है कि इनमें से 6 शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। कई सांसद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं क्योंकि अगले 5 साल के लिए महायुति की मजबूत सरकार है। सांसदों को मुख्यतः फंडिंग प्राप्त करने में कठिनाई होती है। उन्हे केंद्र और राज्य दोनों जगह गठबंधन सरकार होने का फायदा है। पार्टी और चुनाव चिन्ह का मुद्दा गौण हो गया है. मुख्य कारण यह है कि शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक