Standards in Relationships । रिश्ते को बनाए रखने के लिए कम न करें अपने मानक

By एकता | Sep 04, 2024

जब आप किसी के साथ में आते हैं तो चीजों को सुचारू रूप से चलाने के लिए यहां-वहां छोटे-मोटे समझौते करने पड़ते हैं। लेकिन ये समझौते, जो पहली नजर में एक छोटी सी समस्या लगते हैं, कभी-कभी जितना दिखते हैं, उससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, आपका साथी आपके दोस्तों के सामने आपका मज़ाक उड़ाता है या बार-बार आखिरी समय पर योजनाएं रद्द कर देता है, यह पहली नजर में 'कोई बड़ी बात नहीं है' लग सकती है, लेकिन ये व्यवहार समय के साथ हेरफेर, अनादर या इससे भी ज्यादा हानिकारक कुछ और बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Women in Love । प्यार में पड़ी महिलाएं अपने प्रेमियों के लिए क्या-क्या करती हैं?

उनके खराब व्यवहार को ठीक बताना- अपने मानकों को कम करने के सबसे आम संकेतों में से एक है कि आप किसी के द्वारा किए गए गलत या खराब व्यवहार को ठीक बता रहे हैं। 'उसने गलती से कर दिया होगा' या फिर 'मैं ही इसके बारे में ज्यादा सोच रही हूं' सोचना ही अपने मानकों को कम करना है। हर कोई व्यक्ति अपने अच्छे या बुरे दोनों व्यवहार के लिए जवाबदेह है, ऐसे में आपको उनके ओर से उनके खराब व्यवहार को ठीक बताना आपके लिए ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Dangers of Oversharing । बहुत ज़्यादा, बहुत जल्दी.... ओवरशेयरिंग के नुकसान कई, कैसे निपटें?

अधूरी जरूरतों को स्वीकार करना- बहुत से लोग ऐसे रिश्तों में बंधकर रहते हैं, जो वास्तव में उन्हें वो संतुष्टि नहीं दे पा रहे या उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिनके वो हकदार हैं। ये भी एक तरीके से अपने मानकों को कम करना है। जिस चीज की आपको जरूरत है और आपका साथी उसे पूरा नहीं कर पा रहा है, तो ऐसे रिश्ते में रहकर आप खुद के साथ गलत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी