Sikkim Profile: देश का 22वां राज्य है सिक्किम, यहां समझिए इसका सियासी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | May 02, 2024

साल 1642 में सिक्किम वजूद में आय़ा था। इस दौरान फुंत्सोंग नाम्ग्याल को सिक्किम का पहला चोग्याल यानी की राजा घोषित किया गया। इस तरह से सिक्किम में राजतंत्र की शुरूआत हुई। जिसके बाद 333 सालों तक नाम्ग्याल राजवंश ने सिक्किम पर राज किया था। जिसके बाद साल 1947 में देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में अलग-अलग रियासतों का भारत में विलय किया। वहीं 1975 में सिक्किम की आजादी का खात्मा कर चोग्याल को उनके महल में नजरबंद कर दिया गया। 


जिसके बाद सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संविधान संशोधन विधेयक 23 अप्रैल 1975 को लोकसभा में पेश किया गया। उसी दिन 299-11 के मत से इसको पास कर दिया गया। वहीं 26 अप्रैल को राज्यसभा में यह बिल पास हुआ और 15 मई 1975 को राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इस बिल पर साइन किए। 


जातीय समीकरण

बेहद खूबसूरत पहाड़ों वाले राज्य सिक्किम की जनसंख्या 6.11 लाख है। बता दें कि राज्य की प्रजनन दर लगातार घटती जा रही है। जिसके लिए सिक्किम सरकार की तरफ से एक अनूठी पहल शुरू की गई है। दरअसल, सिक्किम में स्थानीय जनजातियों के 80 फीसदी लोग शामिल हैं। राज्य की अनुमानित जनसंख्या 6,58,019 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 3, 48,158 है और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 3,09,861 है।


राजनीतिक समीकरण

आपको बता दें कि सिक्किम राज्य उत्तर और पूर्वोत्तर में भूटान राज्य से स्पर्श करता है। वहीं पश्चिम में राज्य की सीमा नेपाल से लगती है। सिक्किम में लोकसभा की एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग हैं। सिक्किम में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य की साक्षरता दर 82 प्रतिशत है। यहां पर अधिकतर लोग नेपाली भाषा बोलते हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ विधानसभा चुनाव भी हैं। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दावा किया है कि उनकी पार्टी SKM चुनाव में 32 में 26 सीटों पर जीत हासिल करेगी।


जनसंख्या: 6,58,019

पुरुष: 3, 48,158

महिला: 3,09,861


विधानसभा सीटें: 32

लोकसभा सीटें: 1


राजधानी: गंगटोक

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी