सिक्किम में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,135 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

गंगटोक। सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण तीन और मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी सिक्किम में 22 नए मामले सामने आए, जबकि दक्षिण सिक्किम में चार लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वर्तमान में राज्य में 580 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 2,506 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम में कोरोना के 17 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,110 पहुंची

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मरने वालों में एक डॉक्टर भी थे। उन्होंने बताया कि नवीनतम मृत्यु के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,135 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 51,741 नमूनों की जांच की गई है।

प्रमुख खबरें

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता

Andhra Pradesh में सोमवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी