Sikkim landslide: भूस्खलन से फंसे 63 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया, 64 अन्य लोगों को मदद का इंतजार

By Renu Tiwari | Jun 05, 2025

उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित निकाले गये लोगों में अधिकतर पर्यटक थे। इस सप्ताह की शुरुआत में भूस्खलन की चपेट में आने से यह इलाका प्रभावित हुआ था। सेना और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान जारी रखा हुआ है, क्योंकि चाटेन में 64 अन्य पर्यटक अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिन में खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण इलाका होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया है।

राज्य सरकार के अधिकारी भी लोगों की जान बचाने और फंसे हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। एक जून की शाम को चाटेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि छह सैनिक लापता हो गए थे और कई अन्य जवान घायल हुए थे। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद