Sikkim के मुख्यमंत्री दो सीट से लड़ेंगे चुनाव, चामलिंग के खिलाफ पत्नी को उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

गंगटोक।  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग इस विधानसभा चुनाव में दो सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग को चुनौती देंगी। सत्तारूढ़ ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) ने सोमवार को राज्य की सभी 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उसने मौजूदा सांसद इंद्र हैंग सुब्बा को लोकसभा सीट के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जगन्नाथ मंदिर के किये दर्शन, 15 साल बाद उतर रहे हैं चुनावी मैदान में

सत्तारूढ़ दल ने मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य गोले को सोरेंग-चाकुंग सीट से टिकट नहीं दिया और तमांग ने खुद वहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एसकेएम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पाला बदलकर आए तीन नेताओं राजकुमारी थापा, सोनम वेनचुंगपा और पिनस्टो नामग्याल लेप्चा को भी क्रमशः रंगांग-यांगयांग, मार्टम-रुमटेक और दज़ोंगु सीटों से टिकट दिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी