Sikkim के बच्चों को शिक्षा और विकास के समान अवसर देगी सरकार: Prem Singh Tamang

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार हर बच्चे को शिक्षा, नवोन्मेष और सर्वांगीण विकास के समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि समाज एवं देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। तमांग ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश की धड़कन और उसके भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके सपने, जिज्ञासा और असीम कल्पनाशक्ति एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जगाते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की प्रतिभा को निखारने और ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर बच्चा जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आत्मविश्वास एवं गरिमा के साथ सीख सके, आगे बढ़ सके और अपनी क्षमताओं का विकास कर सके।

उन्होंने बच्चों को बिना किसी डर के बड़े सपने देखने, रचनात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास एवं साहस के साथ अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। तमांग ने कहा, ‘‘दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे में हमें अपने बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए और उन्हें बदलाव अपनाने, उत्कृष्टता हासिल करने तथा करुणा, विवेक और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।’’ उन्होंने हर बच्चे की सुरक्षा, देखभाल और सशक्तीकरण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें अपनी पूरी क्षमता का विकास करने के भरपूर अवसर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Ballia में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने चार साल की बच्ची को कुचला, मौत

Labh Panchami: कारोबार में सुख-समृद्धि के लिए लाभ पंचमी पर करें लक्ष्मी-गणेश पूजन, यह है शुभ समय

UK में US एयरबेस RAF Lakenheath पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

देश में रफ्तार का कहर: महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में भीषण सड़क हादसों ने ली 10 जानें, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल