सिक्किम ने सतत विकास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया: राष्ट्रपति मुर्मू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को शुक्रवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि राज्य ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व प्रदर्शित करते हुए सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण पेश किए हैं।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं सिक्किम के सभी निवासियों का भविष्य समृद्धि से भरा होने और उनके कल्याण की कामना करती हूं।’’ सिक्किम 16 मई, 1975 को देश का 22वां राज्य बना था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। सिक्किम अपनी असीम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने लोगों की गर्मजोशी के लिए पहचाना जाता है। भारत में पर्यावरण के प्रति सर्वाधिक जागरुक राज्यों में से एक के रूप में सिक्किम ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हुए सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण पेश किए हैं।

प्रमुख खबरें

न झुकाव, न दबाव, भारत की आत्मनिर्भर विदेश नीति और Geopolitics के बदलते स्वरूप पर जयशंकर ने दिया जोरदार भाषण

सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया, G Ram G Bill पर सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

G-RAM-G Bill को लेकर मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों?

हार से बचने के लिए हटाए गए 73 लाख मतदाताओं के नाम, AAP का आरोप