नवरात्र में देवी मंदिरों पर सन्नाटा, पीताम्‍बरा पीठ सहित सभी माता मंदिर बंद

By दिनेश शुक्ल | Apr 13, 2021

भोपाल। हिन्दू नव वर्ष व चैत्र नवरात्री का पर्व कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी लोगों ने घरों पर ही माँ की आराधना कर मनाया। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते माता  मंदिरों में ताले पड़े है और लोग माँ की पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दतिया  जिले में प्रसिद्ध देवी मंदिर पीताम्बरा शक्ति पीठ, रतनगढ़ बाली माता, खैरी बाली माता, रामगढ़ बाली माता भाण्डेर, शीतला माता इंदरगढ़, बछेतर बाली माता के दबार में इस बार सन्‍नाटा छाया हुआ है। तो वही भोपाल के पास सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर देवी मंदिर भी लोगों के लिए बंद रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का शिवराज सरकार पर कटाक्ष, कोरोना की भयावह स्थिति पर जताई चिंता

 वही कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व के लिये सलकपुर देवी धाम आम लोगों के दर्शनार्थ बंद रहेगा। नवरात्रि में देवी मॉं की आराधना, पूजा-अर्चना एवं यज्ञ आदि सभी धार्मिक अनुष्ठन मंदिर के पुजारी तथा मंदिर समिति द्वारा नियमित संपादित किये जायेंगे। सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व पर देवी मॉ की होने वाली इस नियमित पूजा-अर्चना में आमजन शामिल नहीं हो सकेंगे। सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता एवं मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से देवी मॉ की आराधना एवं पूजा-अर्चना अपने घर पर ही करने की अपील की गई है। कलेक्टर गुप्ता ने अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से पूरे समाज की सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है। उन्होंने घर पर रहकर सभी धार्मिक अनुष्ठान संपादित कर कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान देने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन