सिंगापुर में गोटबाया राजपक्षे के विरोध में हुआ मौन प्रदर्शन, श्रीलंकाई लोग भड़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

सिंगापुर।श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के पिछले बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने पर सिंगापुर के कुछ लोगों ने मौन प्रदर्शन किया। गोटबाया के बृहस्पतिवार को सिंगापुर पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस ने संभावित प्रदर्शनकारियों को कानून तोड़ने के परिणामों को लेकर आगाह किया। पुलिस ने कहा कि जनता, सिंगापुर के नागरिक, निवासी, वर्क पास धारक और सामाजिक आगंतुक समान रूप से स्थानीय कानूनों का पालन करें। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने रविवार को पुलिस का हवाला देते हुए कहा, ‘‘सार्वजनिक सभा, जो अवैध है उसमें भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की