सिलीगुड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा रजत भट्टाचार्य और गिरिधारी रॉय , बंगाल में परीक्षा देने गए छात्रों के साथ की थी मारपीट

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों पर हमले की घटना ने व्यापक विवाद खड़ा कर दिया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी छात्रों पर अत्याचार को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस घटना को स्थानीय मामला बताकर खारिज कर दिया है। बढ़ते आक्रोश के बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमले के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान रजत भट्टाचार्य और गिरिधारी रॉय के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के मुख्य सचिव को जूनियर डॉक्टरों भेजा ईमेल, कहा- मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

बिहार के छात्रों पर कथित हमले को दिखाने वाले एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। इसको लेकर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई। अब पूरे मामले पर टीएमसी की तरफ से भी बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई स्थानीय समस्या हो सकती है क्योंकि दूसरे कई राज्यों से लोग यहां आ रहे हैं और यहां से भी कई लोग दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हमारी सरकार सबका स्वागत करती है। हमारा राज्य लोकतांत्रिक है। 

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।