हरतालिका तीज पर परफेक्ट लुक के लिए पहनें Bandhani और Leheriya Saree

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 11, 2026

सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है और साथ पारंपरिक कपडे़ का विधान होता है। अगर आप हरतालिका तीज पर साड़ी लेने का सोच रही हैं, तो आप इस बार राजस्थान और गुजरात की पांरपरिक बंधेज और लहरिया प्रिंटेड साड़िया को जरुर खरीदें। इस तरह की साड़िया पहनने में काफी सुंदर लगती हैं और एकदम रॉयल लुक देती है।

4 लहरिया और बांधनी साड़ी डिजाइंस

क्लासिक मल्टी-कलर गोटा-पट्टी वर्क लहरिया साड़ी

तीज के मौके पर मल्टी-कलर की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस बार हरतालिका तीज पर क्लासिक मल्टी-कलर गोटा-पट्टी वर्क लहरिया साड़ी ट्राई कर सकते हैं। इस साड़ी में बनें लहराती हुई रेखाएं दूर से देखने पर ही आपके लुक को बेहद आकर्षक बना सकती हैं।

सिल्क बांधनी जरी बॉर्डर साड़ी

आजकल सिल्क बांधनी जरी बॉर्डर वाली साड़ियां काफी ट्रेंड में है। आप इस तरह की साड़ियों को भी खरीद सकते हैं। यह आपको एकदम रॉयल लुक देगी। इसका फैब्रिक न केवल दिखने में अच्छा लगता है, बल्कि काफी आरामदायक भी होता है, जिसे आप पूरे दिन आसानी से कैरी कर सकते हैं।

मॉडर्न कटवर्क बॉर्डर शिफॉन लहरिया साड़ी

यदि आप तीज पर पारंपरिक और मॉर्डन लुक पाना चाहते हैं, तो आपके लिए मॉर्डन कटवर्क बॉर्डर शिफॉन लहरिया साड़ी सबसे बेस्ट है। यह साड़ी काफी लाइटवेट होती है और इसके किनारों पर बने बारीक थ्रेड कटवर्क हैवी होते हैं, जो आपको एकदम ग्रेसफुल लुक देंगे। यह साड़ी त्यौहारों के लिए एकदम बेस्ट है।

गुजराती-मारवाड़ी कॉम्बिनेशन साड़ी

इस बार आप तीज पर कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो गुजराती और मारवाड़ी कॉम्बिनेशन के साथ बनीं इस साड़ी को जरुर पहनें। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी साड़ियों को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकते हैं या फिर नजदीकी बाजार से खरीद सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Trump Govt का कड़ा रुख: H-1B Visa Holder भारतीय पेशेवरों पर मंडराया Jobs Crisis का खतरा

BRICS Business Forum में बोले PM Modi, भारत नेविगेशन की आजादी का करता है समर्थन

मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

समझिए आखिर जब नई दिल्ली में मोदी से जिनपिंग मिलेंगे तो दुनिया में क्या कूटनीतिक संदेश जाएगा?