राष्ट्रमंडल खेल : जूडो में सुशीला को रजत, विजय को कांस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

बर्मिंघम, 2 अगस्त।  भारतीय जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी और विजय कुमार यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: महिलाओं के 48 किलो और पुरूषों के 60 किलो वर्ग में सोमवार को यहां रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। सुशीला को फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया था। यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और 58 सेकंड के भीतर ही जीत दर्ज कर ली। पुरूषों के 60 किलो रेपेशाज में यादव ने स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। यादव को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी थी। वहीं जसलीन सिंह सैनी पुरूषों के 66 किलोवर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के नाथन काज से हार गए।

वह सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के फिनले एलेन से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेल रहे थे। सैनी सुबह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच गए थे लेकिन ढाई मिनट से भी कम चले मैच में एलेन ने ‘इप्पोन’ करके अंक जुटाये जिससे सैनी को पराजय का सामना करना पड़ा। सुचिका तरियाल महिलाओं के 57 किलोवर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मॉरीशस की क्रिस्टियन लेजेन्टिल से हार गयी। उन्होंने इससे पहले रेपेशाज में दक्षिण अफ्रीका की डोन्ने ब्रेटेनबाश को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनायी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर