Silver Price: चांदी के वायदा भाव में छह प्रतिशत की तेजी, रिकॉर्ड 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

मजबूत निवेशक मांग एवं सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही और यह छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों को देखते हुए व्यापारियों द्वारा चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है। इस बीच, सोने की कीमतों में भी तेजी जारी रही और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 357 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

शुक्रवार को इसकी कीमत 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 4,536.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव पहली बार 80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। यह 7.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!