Silver Price: दिल्ली में चांदी 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये उछलकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 3.72 डॉलर यानी 5.15 प्रतिशत बढ़कर 75.85 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि सोना 69.61 डॉलर यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 4,401.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक मांग और वैश्विक कीमतों में तेजी से स्थानीय बाजार में चांदी को बढ़ावा मिला।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा,‘‘निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतों और मजबूत औद्योगिक मांग (खासकर सौर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा) से समर्थन मिल रहा है...।’’

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च 2026 डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 9,590 रुपये यानी 4.27 प्रतिशत बढ़कर 2,34,019 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 11,915 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोमवार को चांदी 14,387 रुपये यानी छह प्रतिशत बढ़कर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी थी।

प्रमुख खबरें

गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत

Premier League: Manchester City ने Chelsea को रौंदा, Arsenal पर खिताब बचाने का बढ़ा दबाव

Hungary Election Result: पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता

हफ्ते की खराब शुरुआत, Sensex 1600 अंक टूटा, Dollar के आगे Rupee भी हुआ पस्त