पतली ग्रेवी को मिनटों में गाढ़ा कैसे करें, जानिए आसान हैक्स

By मिताली जैन | Dec 21, 2025

जब भी हम घर में खाना बनाते हैं तो यही उम्मीद करते हैं कि हर कोई उसकी तारीफ करता रह जाए। लेकिन अगर आपने सब्जी बनाई और जैसे ही आप ढक्कन खोलते हैं, तो देखते हैं कि ग्रेवी बहुत पतली हो गई है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा हम सभी के साथ कभी ना कभी हुआ ही है। कभी-कभी हम गलती से थोड़ा ज्यादा पानी डाल देते हैं या फिर कभी-कभी मसाला ठीक से नहीं पकता है। 


ऐसे में जरूरत होती है कि आप कुछ आसान किचन हैक्स आजमाएं और अपनी पतली ग्रेवी को इंस्टेंट गाढ़ा और टेस्टी बनाएं। बस आपको सही ट्रिक्स आजमाने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पतली ग्रेवी को बेहद ही आसान तरीके से गाढ़ा करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जंक नहीं, हेल्दी खाएं: इस तरह से बनाएं बथुआ पास्ता, स्वाद के साथ ही मस्त-मस्त सेहत! नोट करें रेसिपी

इसे धीरे-धीरे पकने दें 

अगर ग्रेवी पतली हो गई है तो इसे धीरे-धीरे पकने दें। यह सबसे नेचुरल तरीका है। कुछ भी डालने से पहले, थोड़ा धीमा करें। अक्सर ग्रेवी पतली इसलिए दिखती है क्योंकि वह ठीक से पकी नहीं होती। इसके लिए आप पैन को खुला रखें और धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। इससे पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और ग्रेवी का स्वाद बदले बिना अपने आप गाढ़ी हो जाएगी।


कॉर्नफ्लोर या अरारोट का करें इस्तेमाल 

चाइनीज स्टाइल ग्रेवी, मंचूरियन, चिली डिश के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप एक चम्मच कॉर्नफ्लोर में दो बड़े चम्मच पानी मिलाएं। इसे हिलाते हुए धीरे-धीरे डालें। करीबन 1-2 मिनट तक पकाएं। ध्यान दें कि इसे ज्यादा इस्तेमाल न करें वरना ग्रेवी चिपचिपी हो जाएगी।


प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें

इंडियन करी के लिए प्याज-टमाटर का पेस्ट एकदम सही है। इसके लिए आप एक्स्ट्रा प्याज-टमाटर पेस्ट को तेल में भूनें। तेल अलग होने तक पकाएं और फिर ग्रेवी में मिलाएं। इससे ना केवल गाढ़ापन आता है, बल्कि स्वाद भी बढ़ता है। 


काजू, बादाम या मूंगफली का पेस्ट इस्तेमाल करें

अगर आप घर पर पनीर, कोरमा, शाही डिश बना रही हैं तो उसकी रिच ग्रेवी के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। इसके लिए आप मेवे भिगोएं और चिकना पेस्ट बना लें। ग्रेवी में 1-2 बड़े चम्मच डालें और अच्छी तरह धीमी आंच पर पकाएं। यह ग्रेवी को गाढ़ा, क्रीमी और रेस्टोरेंट जैसा बनाता है।


- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें